अगर कार खरीदने का प्लान है तो जल्दी करें! जनवरी 2026 से इस कंपनी की गाड़ियां हो जाएंगी महंगी

अगर आप नई कार घर लाने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। जनवरी 2026 की शुरुआत के साथ ही कारों की कीमतों में इजाफा होने जा रहा है। ऐसे में अगर आप खरीदारी टालने का मन बना रहे हैं, तो एक बार फिर सोच लीजिए, क्योंकि नए साल से पहले गाड़ी खरीदना आपकी जेब पर हल्का पड़ सकता है।

अगर आप हाल फिलहाल में नई कार खरीदने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। 2025 के खत्म होते-होते ऑटो सेक्टर से एक बार फिर महंगाई की आहट सुनाई देने लगी है। जेब पर असर डालने वाली इस खबर के तहत JSW MG Motor India ने अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने साफ कर दिया है कि जनवरी 2026 से उसके वाहनों की कीमतें महंगी हो जाएंगी।

JSW MG मोटर इंडिया ने गुरुवार को जानकारी दी कि वह 1 जनवरी 2026 से अपने वाहनों की कीमतों में 2 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी। कंपनी के मुताबिक यह बढ़ोतरी अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से होगी। यानी किसी मॉडल पर मामूली असर पड़ेगा तो किसी गाड़ी की कीमत में ज्यादा इजाफा देखने को मिल सकता है।

कीमत बढ़ाने की वजह क्या?

कंपनी ने कीमत बढ़ाने के पीछे की वजह भी बताई है। बयान के अनुसार, इनपुट कॉस्ट में लगातार बढ़ोतरी और वैश्विक स्तर पर बने आर्थिक हालात इसकी मुख्य वजह हैं। कच्चे माल की कीमतें, लॉजिस्टिक्स खर्च और मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े अन्य खर्चों में बढ़ोतरी का असर अब सीधे ग्राहकों तक पहुंच रहा है। ऐसे में कंपनी के लिए कीमतें बढ़ाना मजबूरी बन गया है।

JSW का बड़ा फैसला

JSW MG Motor India का यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब ऑटो इंडस्ट्री पहले से ही दबाव में है। इलेक्ट्रिक और पेट्रोल-डीजल वाहनों की लागत बढ़ रही है, वहीं ग्राहकों की मांग को संतुलित रखना भी कंपनियों के लिए चुनौती बनता जा रहा है। कीमतों में यह बढ़ोतरी खासतौर पर उन ग्राहकों को प्रभावित करेगी, जो नए साल में कार खरीदने की तैयारी कर रहे थे।

मर्सिडीज-बीएमडब्ल्यू भी बढ़ा रही कीमतें

दिलचस्प बात यह है कि MG Motor अकेली कंपनी नहीं है जो कीमतें बढ़ा रही है। लग्जरी कार सेगमेंट में भी महंगाई की लहर दिख रही है। Mercedes-Benz India और BMW जैसी दिग्गज कंपनियां भी जनवरी से अपने वाहनों के दाम बढ़ाने का ऐलान कर चुकी हैं। इससे साफ है कि आने वाले समय में कार खरीदना और महंगा हो सकता है।

Source : https://www.indiatv.in/paisa/auto/planning-to-buy-a-new-car-hurry-up-jsw-mg-motor-confirms-price-hike-starting-january-2026-2025-12-18-1184024

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *