ईरान और इस्त्राइल के बीच शुरू हुए तनाव के बाद इन कामगारों, हॉस्टल में रहने वाले छात्र-छात्राओं और किरायेदारों को गैस मिलने में दिक्कत आ रही है। गैस न मिलने से बड़ी संख्या में कामगार घरों को लौट गए हैं। इसी को देखते हुए छोटू एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयास शुरू किए गए।
इस बारे में जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी ने बताया कि जिले की सभी एजेंसियों पर पर्याप्त संख्या में छोटू गैस सिलिंडर की उपलब्धता है। इसे प्राप्त करने के लिए संबंधित व्यक्ति को अपने आधार कार्ड की प्रति और निवास स्थल का कोई प्रमाण या स्वघोषित पत्र देना होगा।
आवेदन करते ही एजेंसी संचालक सिलिंडर उपलब्ध कराएगा। इसके लिए आवेदक को सिक्योरिटी राशि के 950 रुपये और शेष रकम गैस एजेंसी को देनी होगी। जिला पूर्ति अधिकारी ने अपील की है कि लोग परेशान न हों। कालाबाजारी के चक्कर में न पड़कर सीधे गैस एजेंसी पर जाएं और सिलिंडर प्राप्त करें।
कालाबाजारी पर लगेगी लगाम
आसानी से पांच किलो का सिलिंडर मिलने से एलपीजी की कालाबाजारी पर रोक लगेगी। अब तक इन लोगों को पांच किलो का छोटा लोकल गैस सिलिंडर रिफिल कराना पड़ रहा था। इसके लिए डेढ़ सौ रुपये प्रति किलो तक चुकाने पड़ रहे थे। छोटू सिलिंडर में गैस की कीमत 100 रुपये प्रति किलो तक पड़ेगी। यह सुरक्षित भी है।
सर्वर ठप, सिलिंडर के लिए हंगामा
बुधवार सुबह इंडियन ऑयल कंपनी की गैस एजेंसियों का सर्वर ठप हो गया। इस वजह से भुगतान और डिलीवरी पर्ची मिलने का काम बंद हो गया। लोग सिलिंडर लेने के लिए लगातार पहुंच रहे थे।
Source :https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/lpg-crisis-another-new-update-5-kilogram-cylinders-arrive-at-agencies-available-upon-showing-aadhaar-2026-04-02
