शेयर मार्केट जोरदार उछला, सेंसेक्स 919 अंक चढ़कर बंद, निफ्टी 24,000 के पार टिका, जानें टॉप गेनर स्टॉक्स

10 अप्रैल को भारतीय इक्विटी सूचकांक मज़बूत बढ़त के साथ बंद हुए, जिसमें निफ्टी 24,000 के ऊपर रहा। लगभग 3245 शेयरों में बढ़त हुई, 889 शेयरों में गिरावट आई और 126 शेयर अपरिवर्तित रहे।

वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र में बड़ी उछाल के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स आखिर में 918.60 अंकों की जोरदार तेजी के साथ 77,550.25 के लेवल पर बंद हुआ, वहीं, एनएसई निफ्टी भी बीते सत्र के मुकाबले 275.50 अंक की बढ़त के साथ 24,050.60 के लेवल पर टिका। सेक्टोरल आधार पर देखें तो ऑटो, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, रियल्टी, पावर, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, मेटल और प्राइवेट बैंक सेक्टर में 1-2% तक की बढ़त दर्ज की गई, जबकि आईटी इंडेक्स में 1.7% की गिरावट देखने को मिली।

निफ्टी के प्रमुख बढ़त वाले शेयर

निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी 1.5% की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी के प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में एशियन पेंट्स, आयशर मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज ऑटो और श्रीराम फाइनेंस शामिल रहे। वहीं, गिरावट वाले शेयरों में कोल इंडिया, सन फार्मा, इंफोसिस, टीसीएस और टेक महिंद्रा शामिल रहे।

शुक्रवार को कारोबार के आखिर में बीएसई सेंसेक्स में शामिल कंपनियों का प्रदर्शन।

Image Source : BSEशुक्रवार को कारोबार के आखिर में बीएसई सेंसेक्स में शामिल कंपनियों का प्रदर्शन।

NSE में आज के टॉप गेनर स्टॉक्स का प्रदर्शन

सिंबलLTPबदलाव%बदलाववॉल्यूम (लाख)वैल्यू (₹ करोड़)
ASIANPAINT2,356.0086.403.8130.18709.97
EICHERMOT7,415.50268.003.757.05519.02
BAJAJ-AUTO9,830.50313.503.297.39719.01
ICICIBANK1,322.8041.503.24181.752,394.03
M&M3,266.0099.203.1328.01909.10

NSE में आज के टॉप लूजर स्टॉक्स का प्रदर्शन

सिंबलLTPबदलाव%बदलाववॉल्यूम (लाख)वैल्यू (₹ करोड़)
COALINDIA435.30-18.80-4.14296.061,301.85
SUNPHARMA1,655.00-62.10-3.6280.901,335.75
INFY1,291.40-40.20-3.02192.332,486.26
TCS2,523.00-66.00-2.55104.802,643.81
TECHM1,438.90-22.70-1.5520.45293.69

रुपये में 17 पैसे की गिरावट

भारतीय रुपया शुक्रवार को अपनी शुरुआती मजबूती बरकरार नहीं रख सका और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 17 पैसे की गिरावट के साथ 92.68 (अस्थायी) पर बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर बढ़ते तनाव, विशेष रूप से अमेरिका-ईरान संघर्ष से जुड़े जोखिमों ने रुपये पर दबाव बनाए रखा। फॉरेक्स बाजार में दिनभर तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला, जिससे निवेशकों की सतर्कता बढ़ी रही। फॉरेक्स ट्रेडर्स के अनुसार, इस अस्थिरता के पीछे एक अहम कारण भारतीय रिज़र्व बैंकके वे निर्देश भी रहे, जिनमें बैंकों को अपनी ओवरनाइट पोजीशन 100 मिलियन डॉलर तक सीमित रखने को कहा गया था। इन निर्देशों की समय सीमा शुक्रवार को समाप्त हो गई, जिससे बाजार में हलचल और बढ़ गई।

इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में रुपया 92.58 पर खुला। हालांकि, दिन के दौरान यह दबाव में आकर 92.76 के निचले स्तर तक फिसल गया। वहीं, ट्रेडिंग के दौरान इसने 92.41 का उच्चतम स्तर भी छुआ। अंततः, कारोबारी सत्र के समापन पर रुपया 92.68 (अस्थायी) पर बंद हुआ, जो पिछले बंद स्तर की तुलना में 17 पैसे की कमजोरी को दर्शाता है।

Source : https://www.indiatv.in/paisa/market/closing-bell-sensex-junps-919-points-nifty-closed-at-24051-stock-market-highlights-today-2026-04-10-1210513

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *