Ghazipur News: ई-कॉमर्स कंपनियों से राखी खरीदकर भेज रही हैं बहनें

एक समय था, जब रक्षाबंधन पर बहनें राखी केवल डाक विभाग के माध्यम से भेजती थीं लेकिन, अब ट्रेड बदल गया है। इस बार बहनों ने भाई को ई-कॉमर्स कंपनियों के माध्यम से राखी भेजने की तैयारी की है। रक्षाबंधन भाई व बहन के पवित्र प्रेम का त्योहार है। प्रत्येक वर्ष हर भाई व बहन को इस त्योहार का इंतजार रहता है। जिन बहनों के भाई दूसरे शहरों में रहते हैं। उनको राखी भेजने के लिए अब तक बहनें डाक विभाग या कुरिअर कंपनियों का सहारा लेती थीं। डाक के माध्यम से कभी-कभी समय से राखी नहीं पहुंच पाती थी। अब व्यापार के बदलते दौर में बाजार में कई ई-कॉमर्स कंपनियां आ चुकी हैं। इनमें फि्लपकार्ट, अमेजन, मित्रा आदि शामिल हैं।

इन कंपनियों के प्लेटफार्म पर जाकर बहनें मनपसंद राखी की खरीदारी कर सकती हैं। साथ ही यहां पर भाई तक भेजने की व्यवस्था भी है। भाई का पता भरकर सब्मिट करने पर 24 घंटे के अंदर में राखी व अन्य सामान संबंधित पते पर पहुंच जाते हैं। पहुंचने के बाद संबंधित बहन के मोबाइल पर मेसेज आ जाता है। इससे बाजार में जाकर खरीदारी करने और फिर डाक विभाग में बुकिंग कराने की समस्या से मुक्ति मिल जाती है। इससे समय और पैसे की बचत होती है। ई-कॉमर्स कंपनियों के प्लेटफाॅर्म पर अक्षत, रोली, मिठाई व पूजा की थाली भी बिक रही है। Source:- https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/ghazipur/sisters-are-buying-rakhi-from-e-commerce-companies-and-sending-it-to-them-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-137118-2025-08-05

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *