फ्लैश सेल: Redmi Note 10 सीरीज के सभी फोन को खरीदने का मौका आज, शुरुआती कीमत 11999 रुपये

Redmi Note 10 सीरीज के तहत शाओमी ने पिछले महीने भारत में तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं जिनमें Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max रिव्यू शामिल हैं। Redmi Note 10 सीरीज में सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। इनमें से Redmi Note 10 60Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 48 मेगापिक्सल कैमरे वाला भारत का सबसे सस्ता फोन है। आज इन तीनों फोन की एक साथ फ्लैश सेल है। तीनों फोन को आज दोपहर 12 बजे अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकेगा।

Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro, Redmi Note 10 Pro Max की कीमत

Redmi Note 10 की शुरुआती कीमत 11,999 रुपये है। इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये है। यह फोन एक्वा ग्रीन, फ्रोस्ट व्हाइट और शैडो ब्लैक कलर वेरियंट में खरीदा जा सकता है। Redmi Note 10 Pro के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 15,999 रुपये, 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपये है। वहीं Redmi Note 10 Pro Max के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपये, 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 21,999 रुपये है। Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max को डार्क नाइट, ग्लेशियल ब्लू और विंटेज ब्रोंज कलर में खरीदा जा सकेगा।

Redmi Note 10 की स्पेसिफिकेशन

Redmi Note 10 में एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12 मिलेगा। फोन में 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है। इसकी ब्राइटनेस 1100 निट्स है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। फोन में स्नैपड्रैगन 678 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए Adreno 612 GPU है। इसमें 6GB तक LPDDR4x रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है।

Redmi Note 10 का कैमरा

कैमरे की बात करें तो इसमें चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन लेंस 48 मेगापिक्सल का सोनी IMX582 सेंसर है। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल, तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

Redmi Note 10 की बैटरी

इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, GPS/A-GPS, IR, USB टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक मिलेगा। फोन में सेल्फ क्लिनिंग स्पीकर है। Redmi Note 10 में 5000mAh की बैटरी है जो कि 33W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह चार्जर बॉक्स में ही मिलेगा।

Redmi Note 10 Pro की स्पेसिफिकेशन

Redmi Note 10 Pro में भी एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12 दिया गया है। इसके अलावा फोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसके सा HDR-10 का भी सपोर्ट है। इसके अलावा इसकी ब्राइटनेस 1200 निट्स है और डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। फोन में स्नैपड्रैगन 732G प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए Adreno 618 GPU, 8 जीबी तक LPDDR4x रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है।

Redmi Note 10 Pro का कैमरा

कैमरे की बात करें तो इसमें भी चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का है जो कि सैमसंग ISOCELL GW3 सेंसर है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए इस फोन में भी 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Redmi Note 10 Pro की बैटरी

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS, (IR), USB टाइप सी और 3.5mm का हेडफोन जैक है। फोन में 5020mAh की बैटरी है जो कि 33W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह चार्जर बॉक्स में ही मिलेगा। फोन में हाई रिजॉल्यूशन स्पीकर है और इसका वजन 192 ग्राम है।

Redmi Note 10 Pro Max की स्पेसिफिकेशन

Redmi Note 10 Pro Max में भी एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12 दिया गया है। इसके अलावा फोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसके सा HDR-10 का भी सपोर्ट है। इसके अलावा इसकी ब्राइटनेस 1200 निट्स है और डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। फोन में स्नैपड्रैगन 732G प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए Adreno 618 GPU, 8 जीबी तक LPDDR4x रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है।

Redmi Note 10 Pro Max का कैमरा

कैमरे की बात करें तो इसमें भी चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन लेंस 108 मेगापिक्सल का सैमसंग HM2 सेंसर है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए इस फोन में भी 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ नाइट मोड 2.0, VLOG मोड, मैजिक क्लोन मोड, लॉन्ग एक्सपोजर, वीडियो प्रो मोड और डुअल वीडियो मोड मिलेगा।

Redmi Note 10 Pro Max की बैटरी

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS, (IR), USB टाइप सी और 3.5mm का हेडफोन जैक है। फोन में 5020mAh की बैटरी है जो कि 33W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह चार्जर बॉक्स में ही मिलेगा। फोन में हाई रिजॉल्यूशन स्पीकर है और इसका वजन 192 ग्राम है।

Source :- https://www.amarujala.com/photo-gallery/technology/gadgets/redmi-note-10-redmi-note-10-pro-and-redmi-note-10-pro-max-sale-today-via-amazon-in-india-price-and-specifications

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *