रक्षाबंधन पर रेलवे का तोहफा! दिल्ली से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, चेक करें रूट और टाइमिंग

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली से स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इन ट्रेनों से यात्रियों का सफर आसान और अन्य सामान्य ट्रेनों पर दबाव कम होगा।

रक्षाबंधन के मौके पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। त्योहार के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए जबलपुर और कोटा से हजरत निजामुद्दीन के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया गया है। इन ट्रेनों से मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के यात्रियों को सफर का एक्स्ट्रा ऑप्शन मिलेगा।

जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन

ट्रेन नंबर 01701 जबलपुर से 29 अगस्त 2026 को चलेगी। यह ट्रेन रात 8:20 बजे जबलपुर से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 2:25 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन कटनी मुरवारा, दमोह, सागर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा और कोसी कलां जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 01702 30 अगस्त को हजरत निजामुद्दीन से शाम 3:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 9:30 बजे जबलपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में 2nd AC, 3rd AC, 3rd AC Economy, स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे।

जबलपुर जंक्शन 20:2009:30 
कटनी मुड़वारा21:3521:4006:1006:15
दमोह22:5522:5704:4004:42
सौगोर (सागर)00:1500:2003:3003:35
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन05:5005:5500:0500:10
ग्वालियर जंक्शन07:3007:3522:2522:30
धौलपुर जंक्शन08:5008:5221:1821:20
आगरा कैंट09:3009:3520:3020:35
मथुरा जंक्शन11:1011:1519:3519:40
कोसी कलां11:4311:4517:5017:52
हजरत निजामुद्दीन14:25  15:45

कोटा-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन

दूसरी स्पेशल ट्रेन 09803 कोटा से हजरत निजामुद्दीन के लिए चलेगी। यह ट्रेन 22, 24 और 26 अगस्त 2026 को कोटा से रात 10:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। इसका रूट इंदरगढ़ सुमेरगंज मंडी, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, श्री महावीरजी, हिंडौन सिटी, बयाना, भरतपुर और मथुरा होते हुए हजरत निजामुद्दीन तक रहेगा। वापसी में ट्रेन नंबर 09804 हजरत निजामुद्दीन से 23, 25 और 27 अगस्त को सुबह 9 बजे चलेगी और शाम 7:35 बजे कोटा पहुंचेगी। इस ट्रेन में 1st AC, 2nd AC, 3rd AC, 3rd AC Economy, स्लीपर और जनरल कोच की सुविधा दी गई है। रेलवे ने ये ट्रेनें खास तौर पर रक्षाबंधन के दौरान बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए चलाई हैं।

कोटा जंक्शन 22.1519.35 
इंद्रगढ़ सुमेरगंज मण्डी23:0523.0717.5317:55
सवाई माधोपुर जंक्शन23.4823.5017.2817:30
गंगापुर सिटी00.3500:3715.5515:57
श्री महाबीर जी01.0501.0715.1015.12
हिण्डौन सिटी01.1801.2014.5514.57
बयाना जंक्शन01.4001.4214.2014.22
भरतपुर जंक्शन02.1802.2013.2313.25
मथुरा जंक्शन04.2004.2512.3012.35
हजरत निजामुद्दीन07.00  09.00

रेलवे की सलाह

यात्रियों को सलाह दी गई है कि सफर से पहले स्टॉपेज और टाइमिंग की जानकारी जरूर जांच लें। इसके लिए RailMadad हेल्पलाइन 139, NTES ऐप या रेलवे की पूछताछ सेवा का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Source: https://www.indiatv.in/paisa/my-profit/indian-railways-to-run-special-trains-from-delhi-on-occassion-of-raksha-bandhan-check-routes-and-timings-2026-08-21-1238587

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *